Pk की 5 बातें जिनसे दर्शकों का मूड हुआ खराब

[तृषा गौड़] पीके सबको बहुत पसंद आ रही है और उसकी वजह भी है राजू हीरानीष लेकिन हॉल में बैठे दर्शक जब फिल्म के बारे में निगेटिव बोलने लगे वो भी फिल्म के बीच में तो हमें भी लगा कि बात तो सही है बॉस। फिल्म में वाकई कुछ ऐसी बाते थीं, जो दर्शकों ने खुद कमेंट की वो भी फिल्म देखते समय। इसका पहला मतलब यही था कि फिल्म उतनी भी अच्छी नहीं है जितनी इसे समझा जा रहा।

हमारी टीम ने खुद फिल्म को थियेटर में देखा(हम भी पीके फैन थे) लेकिन फिर समझ में आया कि ये शायद थोड़ा ज़्यादा हो गया। वैसे किसी अच्छी फिल्म के बीच में हमने इतनी बातचीत नहीं सुनी जितनी पीके के दौरान सुनी। आप भी जानिए वो पांच बातें जो पीके के दर्शकों को खटक गईं -

1.कॉपी करना गंदी बात
परेश रावल और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ओह माई गॉड से ही पीके का पूरा थीम उठाया गया। एक जगह तो संवाद भी इतने सेम थे कि लोग कन्फ्यूज़ हो गए कि कौन सी फिल्म देख रहे हैं। अब ऐसे में दर्शक तो खुद को छला हुआ महसूस करेंगे ही।
परेश रावल ने समझाया तो नहीं, आमिर ने कहा तो Pk 'सुपरहिट'

2.टैलेंट का मिसयूज़
सुशांत सिंह राजपूत एक बेहद टैलेंटेड एक्टर है ये बात वो साबित कर चुके हैं। लेकिन इस बात का फायदा राजकुमार हीरानी ने कतई नहीं उठाया। बल्कि उन्हें फिल्म की आई कैंडी के रूप में इस्तेमाल कर डाला जो आते हैं, एक गाने में रोमांस करते हैं और चले जाते हैं। वेस्ट ऑफ टैलेंट!

3.झूठ बोलना पाप है
बहुत पहले ही मीडिया में ये बात लीक हो चुकी थी कि आमिर खान फिल्म में एक एलियन बने हैं लेकिन इस एक बात को छुपाने के लिए दर्शकों को बहुत कन्फ्यूज़ किया गया। और ये बात दर्शकों को हज़म नहीं हुई। उन्हें लगा कि उन्हें बेवकूफ बना दिया गया। वैसे आमिर का एलियन होना जब कोई सीक्रेट नहीं था तो राजू हीरानी को इसे प्रमोशन की यूएसपी बनाना चाहिए था।
Pk TOP 5: ऑल इज़ वेल के बाद क्या ये 5 तकिया कलाम बने लोगों के फेवरिट

4.अनुष्का में कुछ नया नहीं था
अनुष्का शर्मा की जितनी तारीफ की गई वो अच्छी थी पर जिसने भी कहा कि उन्होंने बिल्कुल हटकर किरदार निभाया है वो झूठ था। वो सेम पुरानी बबली गर्ल इमेज के साथ आती है, उछलते कूदते फिल्म पूरी हो जाती है। उनका लुक अच्छा था पर उनकी सर्जरी के साइड इफेक्ट हमने दर्शकों की बातों में सुने। खासतौर पर तब जब केवल वो स्क्रीन पर थीं।

5. इतना हंगामा क्यों था भाई!
फिल्म में एक सवाल था जिसका कोई जवाब नहीं था। एक रोमांस थो जो बहुत छोटा था। एक मूवमेंट था जो अधूरा था। तो फिर इतने दिन से पीके पीके क्या लगा रखा था। और ये बात दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X