Box Office- पीके ने पहले दिन कमाए 30-31 करोड़
पीके फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की। आमिर खान व अनुष्का शर्मा के बेहतरीन अभिनय व फिल्म की खूबसूरत कहानी ने दर्शकों को मोह लिया। क्रिटिक्स ने भी जमकर फिल्म की तरीफ की है। सभी का कहना है कि पीके एक ऐसी फिल्म है जो कि समाज के लोगों को आईना दिखाएगा, और कई मुद्दों को लेकर लोगों की सोच को एक नयी दिखा देगा।
अभी तक के मिले आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने ने शुक्रवार को करीब 30-31 करोड़ कमा लिए हैं हालांकि ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार फिल्म 26-27 करोड़ से ज्यादा नहीं कमा सकी है और ये आंकड़ा आमिर की फिल्म धूम 3 से काफी कम रहा इतना ही नहीं बल्कि रितिक रौश की कृष 3 के मुकाबले भी पीके ने काफी कम कमाई की। कुल मिलाकर पीके फिल्हाल साल में रिलीज हुई कई फिल्मों से पीछे है।
PK Movie Review in Hindi: नंगा पुगा पर अच्छा है 'ठरकी दोस्त'
अब देखना है कि आने वाले सप्ताहांत के दो दिनों में पीके अपने कलेक्शन में कितनी बढ़ोतरी करती है। लोगों का मानना है कि फिल्म शनिवार व रविवार को बेहतर कमाई करेगी।


Click it and Unblock the Notifications












