PK Movie Review in Hindi: नंगा पुगा पर अच्छा है 'ठरकी दोस्त'
अक्सर हम छोटे बच्चों के मासूम सवालों से बेहद परेशान हो जाते हैं, लेकिन नाराज नहीं हो पाते क्योंकि सवाल इतने मासूम होते हैं कि उन्हें इग्नोर करना या उनसे नाराज होना मुश्किल होता है। कुछ ऐसे ही सवाल हैं 'पीके' के जिन्हें सुनते सुनते आप परेशान तो होंगे लेकिन पीके को इग्नोर नहीं कर पाएंगे। आमिर खान की फिल्म पीके आज सिनेमाहॉल में लग रही है। दर्शक जो कि बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे उनके लिए खुशखबरी है कि फिल्म बेहद मनोरंजक और खूबसूरत है।
आमिर खान, राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा की तिकड़ी ने एक बार से दर्शकों कों खुश कर दिया है। लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि 3 इडियट्स के बाद पीके फिल्म आमिर की बेस्ट फिल्म है। फिल्म में आमिर खान के अलावा अनुष्का शर्मा और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत, बोमन इरानी, सौरभ शुक्ला और राम सेठी भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं।
कुल मिलाकर बेहतरीन कलाकारों के उम्दा अभिनय से सजी है पीके। तो आइये जानते हैं पीके फिल्म के बारे में विस्तार से।


Click it and Unblock the Notifications











