OMG- तो सलमान की वजह से नहीं चली पीके!
सलमान खान और आमिर खान की दोस्ती की मिसाल तो पूरा बॉलीवुड देता है। पिछले साल सलमान खान ने आमिर की फिल्म धूम 3 के प्रमोशन के लिए बहुत कुछ किया था। बिग बॉस का पूरा सीजन उन्होंने आमिर खान द्वारा धूम 3 में पहनी गयी कैप पहनकर होस्ट किया। यहां तक कि आमिर खान अपनी फिल्म पीके के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 8 को मंच पर भी नहीं गये।
सलमान खान भी बिग बॉस 8 के दौरान पीके के बारे में बात करते नहीं दिखे और शायद ये भी एक बड़ी वजह थी कि पीके के लेकर लोगों में उत्सुकता नहीं रही। पीके के न्यूड पोस्टर को लेकर जितना विवाद उठा उसके चलते भले ही लोगो में उत्सुकता थी पीके देखने की लेकिन इसके अलावा पीके देखने के लिए लोगों में कुछ खास क्रेज नहीं हो पाया। धूम 3 ने पहले ही पांच दिनों में करीब 150 करोड तक की कमाई कर ली थी वहीं पीके चार दिनों में 100 करोड़ भी नहीं पार कर पाई।
इस हिसाब से पीके को फिल्हाल साल 2014 की टॉप फिल्म की श्रेणी में आने के लिए आने वाले कुछ दिनों में लगातार करोड़ों की कमाई करनी होगी। इतना ही नहीं बल्कि इस बार सलमान आमिर की फिल्म पीके के प्रति इतने उदासीन दिखे कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी उन्होंने पीके को लेकर कुछ भी नहीं कहा। शायद ये भी हो सकता है कि सलमान खान की फिल्म किक या जय हो को लेकर आमिर ने किसी तरह की कोई उत्सुकता नहीं दिखाई तो शायद इसी वजह से सलमान का भी मोह भंग हो गया।
तो अब देखना है कि सलमान खान के बिना पीके कहां तक जाती है।


Click it and Unblock the Notifications
