Pk की रिलीज़ के बाद HNY का ऑनलाइन रिलीज़...PLANNED???
कोई कितना भी कह ले कि शाहरूख खान और आमिर खान में सब कुछ ठीक हो गया है पर ऐसा है कुछ भी नहीं। जब से दोनों के एक मंच पर साथ में आने की खबर मिली सारे फैन्स पागल हो गए। भई रामायण के बाद ऐसा भरत मिलाप तो तब भी नहीं लगा जब रामविलास पासवान जैसे नेता ने नरेन्द्र मोदी का दामन थाम लिया था। खैर जैसा कि हम कह रहे थे कि ये दोनों कभी एक तो नहीं हो सकते। इसलिए इनके हर मंसूबे पर ना चाहते हुए भी हमारा शक चला ही जाता है।
अब आमिर खान की पीके पर वैसे भी दर्शक मिला जुला रिस्पॉन्स दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस भी कभी उठ रहा है कभी गिर रहा है। अब ऐसे में अगर शाहरूख को वाकई आमिर की फिल्म की इतनी चिंता होती तो वो ये ना करते। हैप्पी न्यू ईयर दोबारा रिलीज़ हो चुकी है। जी हां, ऑनलाइन। अब आप हैप्पी न्यू ईयर बस एक क्लिक पर देख सकते हैं।
शाहरूख की सात फिल्में copy करके फराह ने बनाई happy new year!
अब जहां शाहरूख की हैप्पी न्यू ईयर रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्टर रही है वहीं आमिर बॉक्स ऑफिस पर आंकड़े अभी बटोर रहे हैं। ऐसे में पीके के महंगे टिकट्स भी लोगों के बजट के बाहर हैं। वहीं शाहरूख की HNY बिल्कुल कम कीमतों में ऑनलाइन मुहैया करा दी है। अब इतने सारे इत्तेफाक एक साथ....अजी छोड़िए इतने फिल्मी तो हम भी नहीं है कि इत्तेफाक और प्लान में अंतर ना समझें!
कहानी की बैंड:सलमान - ऐश को मिलाने में था शाहरूख आमिर का हाथ!
Pk TOP 5: ऑल इज़ वेल के बाद क्या ये 5 तकिया कलाम बने लोगों के फेवरिट


Click it and Unblock the Notifications