..................... Pk best performance but low collection - Hindi Filmibeat

परफॉर्मेंस में नंबर वन लेकिन कलेक्शन में धीमी है पीके!

राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके थियेटरों में लग चुकी है और दर्शकों को बेहद पसंद भी आ रही है। हालांकि जैसा कि बॉक्स ऑफिस का नियम है कि अच्छी व थोड़ा लीक से हटकर बनने वाली फिल्में दर्शकों को भले ही इंप्रेस कर लें लेकिन जब बात आती है कमाई की तो उस मामले में ये फिल्में पीछे रह जाती हैं। तो ऐसा ही कुछ हो रहा है पीके फिल्म के साथ जिसने पहले दिन यानी 19 दिसंबर को सिर्फ 26.5 करोड़ की कमाई की है।

इस नंबर के हिसाब से पीके काफी पीछे है और फिल्हाल आमिर खान साल 2014 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में बहुत नीचे हैं। लेकिन वहीं परफॉर्मेंस की बात करें तो शायद पीके साल 2014 की सबसे बेहतरीन व नंबर वन फिल्म है। यानी कि बेस्ट एक्टर के लिए तो आमिर खान टॉप पर हैं। सिर्फ आमिर ही क्यों अनुष्का शर्मा ने जिस तरह की परफॉर्मंस पीके में दी है उसके मुकाबले उनकी अब तक की बाकी सभी फिल्मों पीछे रह गयीं।

सुशांत सिंह राजपूत, सौरभ शुक्ला व संजय दत्त का अभिनय भी शानदार है। अपने छोटे छोटे किरदारों में ये कलाकार परफेक्ट हैं। आमिर खान के अभिनय को लेकर तो दर्शकों का कहना है कि काफी समय बाद यूं लगा है आमिर खान ने अपने दिल से अभिनय किया है। उनका अभिनय दिल को छू लेता है।

तो देखते हैं परफॉर्मंस के दम पर पीके बॉक्स ऑफिस पर कितने कदम चल पाती है और कितने दिनों तक चल पाती है। क्रिसमस के आस पास फिल्म का कलेक्शन काफी तेजी से बढ़ सकता है लेकिन उसके लिए क्रिसमस तक पीके को बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिके रहना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X