पीके देख राजकुमार और आमिर के सामने सिनेमा नतमस्तक!

राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके ने बॉक्स ऑफिस पर सुबह से धमाल मचा रखा है। फिल्म देखने के बाद दर्शक तो छोड़िये बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी हैरान हैं व बेहद खुश भी। सभी का कहना है पीके ने हिंदी सिनेमा को एक नयी दिशा दी है। ये फिल्म कोई आम फिल्म नहीं है बल्कि ये एक ऐसी फिल्म है जो लोगों को एक नयी सोच देगी और उनकी मौजूदा सोच को काफी हद तक बेहतर बनाएगी।

राजकुमार हिरानी हमेशा ही अपनी फिल्मों के जरिये दर्शकों के एक बेहतरीन अनुभव और उनके जीवन के एक नयी दिशा समझाते दिखे हैं। 3 इडियट्स के जरिये उन्होंने युवाओं को ये समझाया था कि उन्हें अपने मन के हिसाब से अपना करियर चुनना चाहिए। पीके के जरिये आमिर व हिरानी ने भगवान को लेकर लोगों में मौजूद कुछ अँधविश्वास व तमाम धारणाओं को बदलने व सच से उनका सामना कराने की कोशिश की है।

बॉलीवुड के कई कलाकारों ने पीके को लेकर अपनी अपनी राय जाहिर की है। सबसे पहले करन जौहर ने लिखा है- पीके एक बेहतरीन व संवेदनशील फिल्म है। इसमें भावनाओं का बहुत खूबसूरती से प्रयोग किया गया है। ये लोगों की जिदंगी बदल सकती है। पूरी टीम को ढ़ेर सारी बधाई। राजकुमार हिरानी ने ये साबित कर दिया कि वो दुनिया के बेस्ट निर्देशक हैं।

कुणाल कोहली ने लिखा पीके..अभिजात जोशी, विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी के बेहतरीन अनुभवों को दोबारा से जी लें।

दिया मिर्जा ने ट्वीट किया पीके की रिलीज का इससे बेहतर वक्त नहीं हो सकता था। पीके भारतीयों की सोच को फिर से परिभाषित करेगा।

दिव्या दत्ता का कहना है- राजू हिरानी को मेरा सलाम, आपने मुझे मुस्कुरान, हंसने व रोने पर मजबूर कर दिया। साथ ही मुझे बहुत कुछ सोचने को भी दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X