सल्लू का 'करेक्टर ढ़ीला' पहुंचा लखनऊ कोर्ट
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी सलमान-असिन की प्रेम कहानी वाली फिल्म ने आज सिल्वर स्क्रीन पर कदम रख दिया है लेकिन ताज्जुब ये है कि जहां लोग इस फिल्म को देखने के लिए बेताब दिख रहे हैं वहीं इस फिल्म के गाने करेक्टर ढ़ीला ने लखनऊ कोर्ट में खलबली मचा दी है।
दरअसल इस गाने के खिलाफ कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है जिसमें कहा गया है कि ये गाना अश्लील और दोअर्थी है। इसलिए इसे या तो फिल्म से हटा लिया जाये अथवा फिल्म को लखनऊ में रिलीज ना होने दिया जाये।
ये याचिका हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष अशोक पांडे और सचिव विनोद शंकर मिश्रा की ओर से दायर की गई है। याचिका में ये भी कहा है कि इस गाने में हिंदू धर्म का अपमान किया गया है। गाने में रासलीला शब्द का प्रयोग किया गया है। जो कि सनातन धर्म का अपमान है। गौरतलब है कि रेडी फिल्म का गीत करेक्टर ढीला है... इन दिनों युवाओं के बीच खासा हिट हुआ है।
;

Click it and Unblock the Notifications












