खूबसूरत नौजवान हैं सलमान खान : असिन

असिन का कहना है कि सलमान वाकई में बेहद हैंडसम हैं, उनकी स्माइल, उनका स्टाइल किसी को भी घायल कर सकते है। जब मैनें उनके साथ काम किया तो मुझे एहसास हुआ कि वो बेहतरीन कलाकार ही नहीं एक बहुत अच्छे इंसान भी है। उनका काम के प्रति समर्पण ये साबित करता है कि उन्हें लोगों की कद्र है। वो अपने आप को फिट बनाने के लिए भी दिन-रात मेहनत करते रहते हैं।
असिन ने कहा कि सलमान वाकई में बॉलीवुड के हैंडसम हीरो में से एक हैं। फिलहाल असिन का कहना है कि उन्होंने और उनकी टीम ने अपना काम कर दिया है। अब उन्हें दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आय़ेगी।
;

Click it and Unblock the Notifications