आमिर का न्यूड पोस्टर विवादों में, मामला कोर्ट पहुंचा
पीके के पोस्टर ने रिलीज होते ही बवाल खड़ा कर दिया है
जहां इस पोस्टर को लेकर ट्विटर-फेसबुक पर आंधी आ गई है वहीं दूसरी ओर इस पोस्टर अश्लील करार देते हुए कुछ लोग कोर्ट पहुंच गये हैं। कानपुर के अधिवक्ता ने शुक्रवार को स्थानीय अदालत में आमिर खान के न्यूड पोस्टर के खिलाफ याचिका दायर की है, इस मामले की सुनवाई की आगामी 7अगस्त को होगी।
अपनी याचिका के बारे में बात करते हुए याचिकाकर्ता ने कहा कि फिल्म के इस तरह के अश्लील पोस्टर से समाज में अश्लीलता बढ़ेगी तथा यौन हिंसा को बढ़ावा मिलेगा और इसे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अखबारों में छपवाया गया है।
मालूम हो कि 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में आमिर खान के साथ अनु्ष्का शर्मा की जोड़ी हैं। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त भी नजर आयेंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म एक पागल व्यक्ति की कहानी है जो कि भगवान की खोज कर रहा है।
कहा जा रहा है कि आमिर खान इस फिल्म में काफी बोल्ड अंदाज में ही नजर आयेंगे। ऐसा सुनने में आया है कि फिल्म में अनुष्का और आमिर का किसिंग सीन भी है जो कि फिल्मी दुनिया का अब तक का सबसे लंबा लिपलॉक होगा।


Click it and Unblock the Notifications
