आमिर खान के न्यूड पोस्टर को देख कयासों का दौर जारी
सुपरस्टार आमिर खान के फैंस की आंखे उस समय फटी की फटी रह गई जिस समय आमिर खान की फिल्म पीके का पहला पोस्टर रिलीज हुआ जिसमे आमिर मियां पूरी तरह से नग्न हैं। आमिर का यह रूप देख हर कोई हतप्रभ रह गया है किसी को तो आमिर खान का यह पोस्टर काफी अच्छा लग रहा है तो कोई इस पोस्टर के लिए आमिर खान की आलोचना कर रहा है।
लेकिन वहीं बॉलीवुड वालों ने आमिर खान की इस बेबाकी के लिए उन्हें दाद दी है। हिंदी फिल्मी जगत के लोग उनकी फिल्म की स्टोरी के लिए कयास लगाने शुरू कर दिये हैं। जिसकी वजह से ट्विटर पर एक अलग सी फिल्म पीके को लेकर जंग छिड़ गई है।
आमिर खान के न्यूड पोस्टर को देख कयासों का दौर जारी
मालूम हो कि 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में आमिर खान के साथ अनु्ष्का शर्मा की जोड़ी हैं। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त भी नजर आयेंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म एक पागल व्यक्ति की कहानी है जो कि भगवान की खोज कर रहा है। कहा जा रहा है कि आमिर खान इस फिल्म में काफी बोल्ड अंदाज में ही नजर आयेंगे।
जिसका पहला उदाहरण आपने पोस्टर के रूप में देख लिया है तो वहीं दूसरी ओर ऐसा सुनने में आया है कि फिल्म में अनुष्का और आमिर का किसिंग सीन भी है जो कि फिल्मी दुनिया का अब तक का सबसे लंबा लिपलॉक होगा।
आईये स्लाइडों के जरिये जानते हैं कि फिल्मी हस्तियों ने आमिर खान की फिल्म पीके के पोस्टर के लिए क्या ट्विट किया है


Click it and Unblock the Notifications