डिटेक्टिव ब्योमकेश साथ लेकर आएंगे अमिताभ-दीपिका की पीकू
निर्देशक दिबाकर बैनर्जी की फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी इस साल 3 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं, फिल्म को लेकर चर्चाएं भी जोरो पर हैं क्योंकि दिबाकर बैनर्जी की फिल्में हमेशा ही दर्शकों को कुछ नया और इंटरेस्टिंग परोसती हैं।
ब्योमकेश बख्शी फिल्म को और भी सुर्खियां मिल रही हैं क्योंकि फिल्म के साथ ही अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की पीकू भी रिलीज हो रही है। पीकू फिल्म भी काफी चर्चा में है और दर्शकों का फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में दीपिका पादुकोण अमिताभ बच्चन की बेटी की भूमिका में हैं। पीकू की रिलजी डेट है 8 मई 2015।
डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी के बारे में दिबाकर ने बताया कि उन्होंने सुशांत को इस टीवी सीरीज को देखने से मना कर दिया था क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि सुशांत किसी की छवि लेकर या किसी से इंप्रेस होकर किरदार निभाएं। वो चाहते थे कि सुशांत बिल्कुल फ्रेश माइंड के साथ ही शूटिंग करें। ताकि दर्शकों को कुछ नया मिल सके।


Click it and Unblock the Notifications












