बिजी थे शाहरूख, सुशांत सिंह राजपूत को नहीं दिया ऑटोग्राफ!
[गपशप] सुशांत सिंह राजपूत आजकल अपनी आगामी फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के एक मजेदार किस्से को मीडिया के साथ शेयर किया, जो हम आपको बताने जा रहे हैं।

शाहरूख खान को लेकर अपने लगाव के बारे में तो सुशांत कई बार बता चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सुशांत फिल्मों में आने से पहले एवार्ड फंक्शन में कई बार शाहरूख खान के पीछे डांस कर चुके हैं। हाल ही में शाहरूख के टेलीविजन शो 'इंडिया पूछेगा, सबसे शाणा कौन' का हिस्सा बने सुशांत ने किंग खान के लिए अपनी दिवानगी जाहिर की।
कॉलेज के दिनों की बात है जब सुशांत ने फिल्मों में आने का ख्वाब तक नहीं देखा था, वे एक दिन शाहरूख के फिल्म की सेट पर गए थे। सुशांत शाहरूख से ऑटोग्राफ चाहते थे, लेकिन बिजी होने की वजह से शाहरूख खान सुशांत को ऑटोग्राफ नहीं दे पाए।
पढ़ें- फिल्मों में KISS से पहले सुशांत लेते हैं अंकिता की परमिशन
सुशांत सिंह राजपूत ने इस घटना पर बात करते हुए कहा कि, 'मैं हमेशा से शाहरूख का फैन रहा हूं। लिहाजा, जब मैं कॉलेज में था तो मैंने शाहरूख से मिलने और ऑटोग्राफ लेने की भी कोशिश की थी लेकिन ये हो न पाया क्योंकि शाहरूख बिजी थे। मैं कई एवार्ड समारोह में शाहरूख के पीछे डांस भी कर चुका हूं। इसीलिए सबसे शाणा कौन का हिस्सा बनना मेरे लिए ख्वाब जैसा था।'
सुशांत ने बताया कि शाहरूख ने उनके काम की तारीफ भी की और उन्हें डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी का ट्रेलर भी पसंद आया है। आपको बता दें, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


