Pictures IPL 8 विराट से बोलीं अनुष्का चार कदम.. चल दो ना साथ मेरे!
अनुष्का शर्मा ने आइपीएल 8 की ओपनिंग सेरमनी की रात अपनी फिल्मों के हिट डांस नंबर्स पर डास करके दर्शकों को काफी लुभाया। विराट कोहली भी अनुष्का की लाइव परफॉर्मेंस देखते हुए पाए गये।
अनुष्का शर्मा ने शुरुआत की चार कदम बस चार कदम चल दो ना साथ मेरे गाने से उसके बाद लेडीज वर्सेस रिकी बहल, जिया जिया रे आदि गानों पर उन्होने जमकर ठुमके लगाए।
बैक स्टेज जाकर अनुष्का शर्मा ने बताया कि पहली बार वो हजारों की तादाद में मौजूद दर्शकों के सामने लाइव परफॉर्मेस दे रही थीं और उन्हें डर भी लग रहा था। लेकिन खुशी भी हो रही थी जब लोग उनका नाम लेकर चिल्ला रहे थे।
आइपीएल 8 से जुड़ी लेटेस्ट खबरें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर सिद्धू ने भी काफी चुटकी ली और कहा जब अनुष्का की परफॉर्मेंस हो रही थी तो जिस तरह से विराट पर कैमरा गया तो ये देखकर तो बस दिल खुश हो गया।


Click it and Unblock the Notifications
