IPL 8 pictures शाहिद ने किया आगाज़, स्टेज पर की गंदी बात!
आइपीएल 8 की ओपनिंग सेरमनी का आगाज़ हो चुका है। सबसे पहले बॉलीवुड के बेस्ट डांसर शाहिद कपूर ने स्टेज पर जाकर मिथुन चक्रवर्ती के हिट गाने आइएम ए डिस्को डांसर पर अपने धड़कने बढ़ा देने वाले परफॉर्मेंस से शुरुआत की है।
शाहिद कपूर जिनकी परफॉर्मेंस के लिए दर्शक बेहद उत्साहित थे उनके स्टेज पर आते ही दर्शकों की तालियां एक पल को भी रुकी नहीं। सीटियों और लोगों के चिल्लाने की आवाज के आगे गानों की वॉल्यूम भी फीकी पड़ गयी।
शाहिद ने शुरुआत की मिथुन के गाने आइएम ए डिस्को डांसर से और फिर अपने हिट गानों साड़ी के फॉल सा और गंदी बात पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। इन तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शाहिद कपूर ने स्टेज पर कितनी धूम मचाई।
सैफ अली खान की बेहतरीन होस्टिंग भी दर्शकों को काफी लुभा रही है।
ipl 8 ipl cricket shahid kapoor kkr kolkata virat kohli anushka sharma bollywood आइपीएल 8 आइपीएल अनुष्का शर्मा शाहिद कपूर विराट कोहली


Click it and Unblock the Notifications

