SHOOT PICS: सलमान के लिए 'प्रेम रतन' में ऐसे सजीं हैं राजकुमारी सोनम
[बॉलीवुड समाचार] जब से सूरज बड़जात्या ने प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग शुरू की है तब से सबको फिल्म के लिए बहुत ही ज़्यादा उत्साह है। अब सलमान खान को प्रेम के अवतार में देखने के लिए तो सब पागल ही रहते हैं। शूटिंग से बार बार आती तस्वीरें भी लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ा रही हैं।
पहले सलमान खान का रंग रंगीला अवतार दिखा और अब जब सोनम कपूर ने फिल्म की शूटिंग वापस शुरू कर दी है । सोनम ने इस डांस के लिए पारंपरिक गुलाबी लहंगा चोली पहना है और खूब सारी ज्वेलरी में दिख रही हैं। तस्वीरों से साफ है कि वो किसी डांस सीक्वेंस को शूट कर रही हैं।
10 REASONS: क्यों हैं सलमान खान बेस्ट प्रेम!
अब फिल्म राजश्री प्रोडक्शन्स की है तो फिल्म में सुंदर पारंपरिक भारत तो दिखना ही है लेकिन सोनम को देखकर आपको हम साथ साथ हैं की तीनों बहुएं याद आ जाएंगी। वहीं फिल्म के एक सीक्वेंस के लिए सलमान भी पारंपरिक राजस्थानी कोटी में शूट कर चुके हैं और वो बेहतरीन लग रहे थे।
फिल्म में स्वरा भास्कर, नील नितिन मुकेश, अनुपम खेर नज़र आएंगे और ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म वापस से आपको राजश्री प्रोडक्शन्स के उस सुनहरे दौर की याद दिलाएगी।


Click it and Unblock the Notifications















