PICS: पहचान कौन...कुंभलगढ़ किले का रंगीला मेहमान!
[गपशप] सलमान खान प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग करने कुंभलगढ़ पहुंच गए। यहां वो बिल्कुल ही अलग रंग में दिखे। क्योंकि वो बिल्कुल रंग बिरंगे दिखे। नहीं समझे? दरअसल प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग उदयपुर में चल रही है और फिल्म की टीम अब आगे की शूट के लिए कुंभलगढ़ पहुंच गई है।
सलमान यहां बिल्कुल पारंपरिक राजस्थानी कोटी में दिखे जो उनके ऊपर खूब फब रही थी। वहीं कुछ तस्वीरों में उन्होंने पारंपरिक जोधपुरी शाल डाल रखा है। और कहना पड़ेगा कि इतने रंग बिरंगे सलमान को देखकर आप बस दिल थामे रह जाएंगे।
तस्वीरों में सलमान अपने प्रेम अवतार में ही दिख रहे हैं। बिल्कुल भोले, मासूम और शरीफ। गौरतलब है कि सलमान आखिरी बार 1999 में हम साथ साथ हैं के लिए प्रेम बने थे और अब इतने सालों बाद वो राजश्री प्रोडक्शन्स के प्रेम बनकर काफी डरे हुए हैं। देखिए उनका ये रंग बिरंगा अवतार -
salman khan sooraj barjatya prem ratan dhan payo anupam kher neil nitin mukesh swara bhaskar rajshri productions सलमान खान सूरज बड़जात्या सोनम कपूर प्रेम रतन धन पायो अनुपम खेर


Click it and Unblock the Notifications


