Don't MISS: शाहरूख- सलमान साथ साथ.. कर रहे हैं 'दिलवाले' का प्रमोशन.. देखिए PICS
[बॉलीवुड न्यूज] जी हां, किसी भी बॉलीवुड प्रेमी के लिए इससे खूबसूरत नजारा नहीं हो सकता। जब एक ही फ्रेम में शाहरूख खान और सलमान खान साथ साथ हों। अरे हम किसी पुराने दिनों की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि ये तस्वीरें हाल की है, जब 'दिलवाले' प्रमोशन के दौरान दोनों खान साथ साथ बातें करते दिखे।
दरअसल, टीवी शो बिग बॉस में दिलवाले की टीम फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है। पिछले हफ्ते शो में वरूण धवन और कृति सैनन आए थे। वहीं, इस हफ्ते शो में शाहरूख खान आने वाले हैं। जी हां, यानि की इस हफ्ते बिग बॉस के टाइम निकाल लें.. क्योंकि एक फिर साथ होंगे शाहरूख -सलमान।
MUST READ: कंगना रनौत को मिल गया शाहरूख खान का साथ!
शाहरूख- सलमान की दोस्ती में पिछले साल अर्पिता खान की शादी के बाद जो रंग चढ़ा है, वह हर दिन के साथ गहराता जा रहा है। कभी दोनों एक दूसरे की फिल्मों पर डब्समैश वीडियो बनाकर शेयर करते हैं। कभी देर रात जन्मदिन की बधाई देने पहुंच जाते हैं।
कोई शक नहीं इस इनकी दोस्ती पर फैंस बहुत खुश हैं और शायद इसीलिए दोनों खान भी फैंस को खुश करने का एक मौका नहीं छोड़ रहे। बहरहाल, यहां देखते हैं शाहरूख खान- सलमान खान की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications



