PICS:जेल से ब्रेक, छुट्टियां हों तो संजू बाबा जैसी हों...
संजय दत्त इन दिनों फर्लो पर जेल से बाहर आए हुए हैं। हालांकि उन्हें फर्लो तो बीमार पत्नी की देखरेख के लिए मिली है, लेकिन वे जेल से मिली इस छुट्टी का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। गौरतलब है कि संजय दत्त आर्म्स एक्ट के तहत 2013 से जेल में हैं। जिसमें से वो कितने दिन जेल में रहे हैं ये तो मत ही पूछिए। वे मई 2013 से मई 2014 के बीच 118 दिन फर्लो/पैरोल पर जेल से बाहर गुजार चुके हैं।
जेल से बाहर आकर संजू बाबा छुट्टियों में भरपूर मौज कर रहे हैं। नए साल के मौके पर उन्होंने अपने दोस्तों, यारों के बीच जमकर पार्टी की। संजू बाबा के लिए मान्यता दत्त ने नए साल की पार्टी का आयोजन किया था।पार्टी में उनके परिजनों और इंडस्ट्री के दोस्तों ने शिरकत की। कहने की जरूरत नहीं है कि संजय दत्त ही इस पार्टी के सबसे बड़े स्टार थे।
बॉलीवुड के बैड मैन गुलशन ग्रोवर भी संजय दत्त की तरह ही मूंछें रखकर पार्टी में पहुंचे। अमीषा पटेल पार्टी में आईं, उनके भाई और पूर्व बिग-बॉस प्रतियोगी अश्मित पटेल भी संजू बाबा की इस न्यू ईयर पार्टी में मौजूद थे। अरमान कोहली, बंटी वालिया के अलावा संजू बाबा के दोस्त व फिल्म प्रोड्यूसर वनेस्सा परमार भी अपनी पत्नी के साथ पार्टी में पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications
