PICS: आलिया-सिड-फवाद स्टारर कपूर एंड सन्स की शूटिंग शुरू
[बॉलीवुड समाचार] आलिया भट्ट, फवाद खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर कपूर एंड सन्स की शूटिंग शुरू हो चुकी है और ऐसी स्टारकास्ट के बाद कोई शायद ही ये फिल्म देखना छोड़ पाएगा। फिल्म की पहले दिन की शूटिंग के बाद करण जौहर ने तस्वीरें शेयर की और सबसे फिल्म के लिए शुभकामनाएं मांगी।
पहले दिन फिल्म के डायरेक्टर शकुन बत्रा और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी मस्ती के मूड में दिखे। फिल्म में सिद्धार्थ और फवाद भाईयों का किरदार निभा रहे हैं।
इससे पहले शकुन बत्रा धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए इमरान खान और करीना कपूर स्टारर एक मैं और एक तू को डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म ने हालांकि भारत में कोई कमाल नहीं किया था पर ओवरसीज़ फिल्म की काफी कमाई हुई थी।
kapoor and sons shakun batra karan johar siddharth malhotra fawad khan alia bhatt कपूर एंड सन्स शकुन बत्रा करण जौहर सिद्धार्थ मल्होत्रा फवाद खान आलिया भट्ट


Click it and Unblock the Notifications


