DETAILS:करण जौहर की नई फिल्म 'कपूर एंड सन्स'?
[गपशप] काफी दिन से चर्चा थी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट एक साथ एक फिल्म में आने वाले हैं। अब अगर सूत्रों की मानें तो इस फिल्म की सारी डीटेल्स फेसबुक पर आ गई हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान हैं और फिल्म का नाम है कपूर और सन्स।
हालांकि फिल्म के बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा अभी करण जौहर ने नहीं की है इसलिए फेसबुक के इस पोस्ट पर हमें ज़्यादा यकीन नहीं हुआ क्योंकि फिल्म के बारे में सारी डीटेल्स फेसबुक पर आ जाना काफी अजीब है।
ALSO PICS OF THE DAY:करण-करीना हैं सबसे प्यारे 'दोस्त वाले फ्रेंड्स'!
हालांकि यह पोस्ट एक कास्टिंग डायरेक्टर ने किया है जहां उन्होंने ना सिर्फ धर्मा की इस फिल्म का नाम भी बताया है बल्कि फिल्म के सारे किरदार की भी जानकारी दी है। अगर ये जानकारी सही है तो फिल्म से हमें कोई खास उम्मीद नहीं लग रही है।
फिल्म के लिए दो छोटे कलाकारों की डिमांड है जो फवाद और सिद्धार्थ के बचपन का किरदार निभाएं वहीं फिल्म के एक नौकर की भी डिमांड है जो फिल्म में फैमिली का वफादार होगा। कुछ भी ओरिजिनल लगा क्या?


Click it and Unblock the Notifications




