PICS: दिल धड़कने दो के इस गाने में प्रियंका-फऱहान धड़कनें रोक देंगे!
[बॉलीवुड समाचार] दिल धड़कने दो का पहला गाना आज रिलीज़ हो रहा है और गाने की कुछ तस्वीरें आपका दिल रोक देंगी। प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की केमिस्ट्री इस गाने में इतनी किलिंग लग रही है।
वैसे तो गाने को देखकर ये भी लग रहा है कि दोनों ने ये गाना खुद ही गाया है और दोनों ही सुपरस्टार रॉकस्टार लग रहे हैं। दिल धड़कने दो का ट्रेलर वैसे भी दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है कि वो इसे बार बार देखते थक नहीं रहे हैं।
ALSO READ: क्या दिल धड़कने दो होगी 1000 करोड़ क्लब की सरप्राइज़ एंट्री
इसके अलावा फिल्म की ग्रैंड स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है आईफा 2015 का मंच। चूंकि पूरी फिल्म इंडस्ट्री वहां मौजूद रहेगी इससे फिल्म को सही प्लैटफॉर्म मिलेगा और अच्छे दर्शक भी। अभी तक फरहान अख्तर के बाद कुछ खास दोस्तों को ही फिल्म की झलक मिल पाई है।
दिल धड़कने दो अलग अलग लोगों की कहानी है जो ज़िंदगी में अलग अलग चीज़ें चाहते हैं और एक क्रूज़ पर जाकर इन सबकी ज़िंदगी आपस में जुड़ जाती है। इसके बाद ये किस तरह अपनी ज़िंदगी के फैसले लेते हैं, यही फिल्म का पूरा सार होगा।
ALSO READ: रणबीर और रणवीर..सिर्फ दीपिका नहीं, ये भी है COMMON


Click it and Unblock the Notifications














