Review दिल धड़कने दो का टारगेट है शादी..शादी..शादी!
जोया अख्तर की फिल्में हमेशा ही हमें जिंदगी रिश्तों आदि से जुड़ी कई ऐसी बारीकियों से रुबरु कराती हैं जिनपर अक्सर हमारा ध्यान ही नहीं जाता। दिल धड़कने दो फिल्म भी एक ऐसे ही रिश्ते पर आधारित है जिससे हमारी जिंदगी के बाकी रिश्ते जुड़े हैं, शादी।
Video दिल धड़कने दो ट्रेलर- अनिल कपूर के आगे रणवीर, फरहान भी फेल
जोया की पिछली फिल्म हमारी जिदंगी में रिश्तों को पीछे छोड़कर अपने काम व पैसों के पीछे दौड़ने की हमारी आदतों पर रौशनी डालती है। लेकिन इस बार जोया ने शादी के बाद उस रिश्ते से जुड़ी बातों व उस रिश्ते की जरुरतों को टारगेट किया है।
ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा को अपनी शादी से बाहर निकलने की जुगत करते दिखाया गया है तो वहीं रणवीर सिंह को अपने प्यार व सपनों को पूरा करने के शॉर्टकट में से किसी एक को चुनने की कशमकश में दिखाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications