PIC OF THE DAY: सलमान ने ही रूलाया भी और सलमान ने ही हंसाया भी
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान को पता है कि फैन्स का दिन कैसे बनाया जाए। सूज़ी खान अगर किसी को नाम से नहीं भी याद होंगी, तो भी वो बच्ची सबको याद होगी जो सलमान खान की बजरंगी भाईजान देखकर फूट फूटकर रोई थी। उसका वीडियो काफी वायरल हुआ था क्योंकि कबीर खान ने खुद शेयर किया था।
वीडियो में बजरंगी भाईजान देखने के बाद बच्ची फूटफूट कर रोने लगती है और जब पूछा गया कि रो क्यों रही है तो उसने कहा कि वो सलमान से बहुत प्यार करती है। वीडियो देखने के बाद सलमान ने ट्वीट किया कि वो भी सूज़ी से बहुत प्यार करते हैं।
[सलमान - करिश्मा के सेट पर नन्हीं करीना]
हाल ही में सूज़ी खान मुंबई आईं और सलमान खान से उनके सुलतान सेट पर मिलीं। सलमान ने सूज़ी के साथ काफी वक्त बिताया और उनके साथ खेले। इसके बाद उन्हें एक अपना ब्रेसलेट भी गिफ्ट कर दिया।
[UNSEEN PICS: सलमान और उनकी क्यूट सी मुन्नी]
वैसे सलमान खान हमेशा ही बच्चों के साथ मिलकर काफी खुश हो जाते हैं। देखिए तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications














