PHOTO: देखिए 'गब्बर' अक्षय का ज़बर्दस्त एक्शन सीन
[बॉलीवुड समाचार] अक्षय कुमार की गब्बर इज़ बैक का काउंटडाउन शुरू हो गया है। फिल्म में श्रुति हासन का लुक भी रिवील हो गया है और करीना के साथ अक्षय का गाना भी। फिल्म में अक्षय एक ऐसे इंसान की भूमिका निभा रहे हैं जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है। फिल्म के ट्रेलर और डायलॉग्स अभी से लोगों में काफी उत्सुकता पैदा कर चुके हैं।
अब फिल्म का एक एक्शन सीन जो शायद अक्षय कुमार को भी काफी पसंद है, लोगों के सामने है। लेकिन केवल एक तस्वीर के रूप में। अक्षय कुमार ने खुद ये तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।
ALSO READ: अक्षय कुमार की 5 फिल्मों के ये पांच लुक होंगे SUPERHIT!
तस्वीर में अक्षय कुमार अपने गब्बर लुक में है और दमदार एक्शन के मूड में हैं। फिल्म को रिलीज़ होने में अब केवल 10 दिन है और इसलिए फिल्म का प्रमोशन भी अब जल्द ही तेज़ी पकड़ेगा।
वैसे अगर आप अक्षय कुमार फैन हैं तो पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com क्योंकि जल्द ही हम आपको सुनाने वाले हैं गब्बर इज़ बैक का टाईटल ट्रैक!
ALSO READ: ब्रेकअप के बाद भी हिट हैं ये फिल्मी जोड़ियां!


Click it and Unblock the Notifications












