First LOOK: गब्बर इज बैक में कयामत ढाएंगी श्रुति हसन
[बॉलीवुड न्यूज] 'गब्बर इज बैक' के डॉयलोग प्रोमो, अक्षय कुमार की एक्शन, यहां तक की ट्रेलर भी आपने देख लिया। लेकिन इन सबके बीच कुछ आपने मिस किया तो वह है खूबसूरत एक्ट्रेस श्रुति हसन के इस शानदार लुक को।

'गब्बर इज बैक' 1 मई को रिलीज होने वाली है। उससे पहले यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं हॉट एंड ब्यूटीफुल श्रुति हसन की कुछ तस्वीरें। फिल्म में श्रुति महाष्ट्रियन किरदार निभाते नजर आएंगी।
''सिर्फ अक्षय कुमार की वजह से साइन की फिल्म..''
तस्वीरों में देखकर ही लगता है कि फिल्म में दर्शकों को श्रुति हसन का खूबसूरत अवतार देखने मिलने वाला है। बता दें, गब्बर इज बैक तमिल फिल्म की रिमेक है। फिल्म में श्रुति हसन के अलावा करीना कपूर भी कैमियो निभाते नजर आएंगी।
फिलहाल, पूरी टीम के साथ अक्षय कुमार फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म भष्ट्राचार के खिलाफ एक लड़ाई है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications















