..................... Phata Poster Nikhla Hero will be Shahid Kapoor 's success, says Filmmaker Rajkumar Santoshi - Hindi Filmibeat

'फटा पोस्टर निकला हीरो': शाहिद-संतोषी ने पढ़े एक-दूजे के कसीदे

20 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' के गानों ने तो टीवी चैनलों पर धूम मचाया ही है, फिल्म का प्रमोशन भी जोर-दार ढंग से किया जा रहा है। फिल्म के हीरो शाहिद कपूर जहां हर इवेंट में निर्माता-निर्देशक राजकुमार संतोषी के कसीदे पढ़ रहे हैं वहीं संतोषी भी शाहिद की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

एक प्रमोशनल इवेंट में शाहिद ने कहा कि संतोषी बहुत अच्छे डायरेक्ट हैं तो वहीं संतोषी ने कहा कि आनेवाली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' शाहिद कपूर के लिए एक नई शुरुआत होगी। दुर्भाग्य से शाहिद की पिछली कुछ फिल्में कामयाब नहीं हो पाईं, लेकिन वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं और बेहद मेहनती भी हैं।

उन्होंने नई फिल्म में बेहतरीन काम किया है। मुझे विश्वास है कि यह फिल्म शाहिद के लिए एक नई शुरुआत होगी। इस फिल्म से उन्हें कामयाबी जरूर मिलेगी।" आपको बता दें कि संतोषी और शाहिद की साथ में यह पहली फिल्म है।

तो वहीं फिल्म की अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने पहले ही कहा था कि लोगों को उनकी और शाहिद की जोड़ी काफी अच्छी लगेगी क्योंकि उनका पेयर फ्रेश है। फिल्म के गानों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है इसलिए इलियाना को लगता है कि उनकी और शाहिद की जोड़ी वाली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' को भी लोग पसंद करेंगे। राजकुमार संतोषी निर्देशित 'फटा पोस्टर निकला हीरो' का प्रदर्शन 20 सितंबर को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X