सल्लू को कॉपी करने वाले शाहिद मियां शाहरूख से डर गये क्या?

सबको पता है कि लंबे अरसे से सफलता के लिए तरस रहे शाहिद कपूर के लिए उनकी आने वाली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' काफी मायने रखती है। फिल्म के लिए रात-दिन एक किये शाहिद मियां ने फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया है जो कि सलमान खान के दबंग वाले करेक्टर से काफी मिलता-जुलता है। फिल्म में कई सीन ऐसे हैं जिनमें शाहिद कपूर बॉलीवुड के रॉबिन हुड को कॉपी करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म के प्रमोशन के चक्कर में हर इवेंट और रियलिटी शो में दिखायी पड़ने वाले शाहिद कपूर उस समय एकदम से हड़बड़ा गये जब उनसे पूछा गया कि कहीं वह अपनी तुलना शाहरूख खान से तो नहीं करते हैं क्योंकि उनकी बहुत सारी हरकतें शाहरूख खान से मिलती हैं। जिसे सुनकर शाहिद मियां एकदम से चुप हो गये और मुस्कुराते हुए बोले कि नहीं मेरी और किंग खान की तुलना बेहद बेमानी है। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं, मैं उनसे अपनी तुलना कैसे कर सकता हूं।

शाहिद मियां हम आपकी दिक्कत समझते हैं। हम समझ सकते हैं कि आप सलमान या शाहरूख किसी को भी नाराज नहीं करना चाहते हैं। अगर शाहरूख के खिलाफ आप कुछ भी कहते हैं तो इतना तो तय है कि किंग खान अपनी बेइज्जती का बदला सूत समेत आपसे वसूल लेंगे। खैर जो भी हो हम तो यही कहेंगे कि आपकी फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' एक बड़ी हिट हो।

गौरतलब है कि राजकुमार संतोषी निर्देशित 'फटा पोस्टर निकला हीरो' का प्रदर्शन 20 सितंबर को होगा। इसमें अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज भी हैं जिन्होंने 'बर्फी' से बालीवुड में करियर की शुरुआत की थी।

आईये देखते हैं 'फटा पोस्टर निकला हीरो' की तस्वीरें...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X