..................... People say Pooja Bhatt has no right to talk about women's safety | Sunny Leone | पूजा पर वार करो, सन्नी पर नहीं - Hindi Filmibeat

पूजा पर वार करो, सन्नी पर नहीं

एक बार फिर से महेश भट्ट की लाडली बेटी पूजा भट्ट सुर्खियों में हैं। वजह एक बार फिर से उनका सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर रेप जैसे जघन्य अपराध पर उनका कमेंट करना है। जिसके खिलाफ कुछ लोगों ने पूजा भट्ट पर आरोप लगाया है कि वह क्या किसी रेप के खिलाफ अपनी बात कहेंगी, वो तो खुद पोर्न और सेक्स से भरी फिल्में बनाती है, उन्होंने ही पहली बार सन्नी लियोन जैसी पोर्न स्टार को फिल्मों में ब्रेक देती हैं।

जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूजा ने ट्विटर पर लिखा है कि उन्होंने तो सन्नी लियोन जैसी पोर्न स्टार को काम देकर महान काम किया है। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। पूजा की इस बेबाकी पर वनइंडिया ने कुछ लोगों से बात की जिन्होंने अपनी राय हमसे शेयर की। बैंगलोर की नताशा अग्रवाल, दिल्ली की रूचिका सेठी और मुंबई की साहनी गुप्ता ने कहा कि पूजा भट्ट ने सन्नी लियोन पर कोई एहसान नहीं किया है।

उल्टा सन्नी के सहारे पूजा ने अपनी दुकान चलाने की कोशिश की है। सन्नी ने तो कभी भी अपनी पहचान नहीं छुपाई उल्टा पूजा भट्ट की तो हर फिल्म में सेक्स का बोलबाला रहता है, सेक्स को हथियार बनाकर अपनी फिल्में बेचने वाली पूजा भट्ट की सारी फिल्में चाहे वो जिस्म हो, रोग हो, पाप हो, हर जगह उनकी फिल्म में सेक्स का ही काम होता है, जिनकी फिल्में इंसान परिवार के साथ बैठकर देख नहीं सकता है, वो क्या किसी का दुख-दर्द समझेंगे।

इसलिए पूजा भट्ट को तो इस तरह के मुद्दे पर मुंह खोलना ही नहीं चाहिेए, रही बात सन्नी लियोन की तो उन्हें तो जबरदस्ती घसीटा जा रहा है, वो जो हैउससे कभी भी अपने आप को जुदा नहीं करती हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली रेप कांड के खिलाफ आवाज उठाते हुए पूजा भट्ट ने ट्विट किया था कि "यह वो दुनिया नहीं है, जहां बच्‍चों को जाना चाहिये, यह वो देश नहीं है, जहां बेटियों को अब नहीं आना चाहिये। जहां हिंसा ही गंतव्‍य है।"

जिस पर एक व्यक्ति ने कंमेट किया था कि पूजा भट्ट को रेप कांड पर बोलने का कोई हक नहीं क्योंकि वह पोर्न स्‍टार को बॉलीवुड में लेकर आयी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X