मैंने पोर्न स्टार को काम देकर गुनाह नहीं किया: पूजा भट्ट
पूजा भट्ट को कुछ लोगों ने कहा कि वह क्या रेप पीड़िता का हाल समझेंगी जो खुद पोर्न फिल्मों और पोर्न स्टारों को बढ़ावा देती है। पूजा के लिए यह तल्ख टिप्पणी इसलिए आयी क्योंकि उन्होंने ही पोर्न स्टार सन्नी लियोन को अपनी फिल्म जिस्म 2 में ब्रेक दिया था।
जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूजा भट्ट ने ट्विट किया है कि उन्होंने सन्नी लियोन को ब्रेक देकर कोई गुनाह नहीं किया है। सन्नी भी बाकी लड़कियों की तरह ही एक स्टार है, जिसे की समाज में जीने का पूरा हक है सम्मान के साथ। ना सन्नी गलत है और ना ही मैं।
गौरतलब है कि दिल्ली रेप कांड के खिलाफ आवाज उठाते हुए पूजा भट्ट ने ट्विट किया था कि "यह वो दुनिया नहीं है, जहां बच्चों को जाना चाहिये, यह वो देश नहीं है, जहां बेटियों को अब नहीं आना चाहिये। जहां हिंसा ही गंतव्य है।"
जिस पर एक व्यक्ति ने कंमेट किया था कि पूजा भट्ट को रेप कांड पर बोलने का कोई हक नहीं क्योंकि वह पोर्न स्टार को बॉलीवुड में लेकर आयी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












