जीवनमूल्य खो रहे हैं लोग : वहीदा रहमान
प्रसिद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान ने शनिवार को यहां कहा कि 'लोग जीवनमूल्यों को खो रहे हैं'। उन्होंने सुझाया कि पुलिसकर्मियों को महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही घटनाओं से निबटना सिखाया जाए। उन्होंने इस मत पर असहमति जताई कि अन्य राज्यों से महाराष्ट्र में आए लोग इस तरह की घटनाओं से जुड़े हुए हैं।
टाटा मेडिकल सेंटर और ताज बंगाल द्वारा एक कोष जुटाने के लिए आयोजित समारोह में वहीदा ने संवाददाताओं से कहा, "मैं इस पर यकीन नहीं कर सकती। पुरुष पुरुष हैं। लोग लोग हैं। बाहरी-अंदरूनी होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। लोग अपना होश और मूल्य खो रहे हैं। वे पागल और बावले हो रहे हैं।"
एक अंग्रेजी पत्रिका की एक 22 वर्षीय फोटो पत्रकार के साथ गुरुवार को मुंबई की शक्ति मिल परिसर में पांच लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। वह अपने पुरुष सहकर्मी के साथ थी, जिसे क्रूर हमलावरों ने अमानवीय तरीके से पीटा था।
77 वर्षीय वहीदा रहमान ने कहा, "बंबई सबसे सुरक्षित शहर हुआ करता था..अब यह बहुत डरावना, बहुत बुरा हो गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
