वहीदा नहीं चाहतीं किशोर कुमार की निजी बातें सामने आएं!
वहीदा रहमान जोकि बॉलीवुड पर कभी अपने हुस्न और अपनी बेहतरीन एक्टिंग के चलते काफी समय तक राज कर चुकी हैं का कहना है कि वो नहीं चाहतीं कि किशो रकुमार या गुरुदत्त के जीवन पर फिल्में बनाई जाएं। क्योंकि वहीदा जी का कहना है कि किशोर कुमारऔर गुरुदत्त जी की जिदंगी में कई उतार चढ़ाव आए हैं और दोनों ने ही अपनी जिंदगी में की सारी मुश्किलों का सामना किया है। अगर उनकी जिंदगी पर फिल्में बनेंगी तो उनसे जुड़ी कई सारी बातें लोगों के सामने आएंगी और जो कि सही नहीं होगा। क्योंकि अब ये लोग इस दुनिया में नहीं है जो कि बता सकें कि उनकी जिंदगी से जुड़ी कौन सी बातें लोगों तक पहुंचानी हैं और कौन सी नहीं।
वहीदा रहमान जी का कहना है कि आजकल रीमेक और बायोपिक का जमाना चल रहा है आज के दौर में हर कोई पुरानी हिट फिल्मों के रीमेक बनाकर अपनी फिल्मों को हिट करना चाहते हैं। वहीदा जी काकहना हैकि उन्हें इस तरह की फिल्में पसंद नहीं हैं। उनका ये मानना है कि जब कोई निर्देशक कोई बायोपिक या कोई रीमेक फिल्म बनाता है तो लोग उस फिल्म कोपुरानी फिल्म से कंपेयर करने लगते हैं लेकिन उन्हें ये सोचना चाहिए कि पुरानी फिल्में तो हमेशा से लोगों के दिलों में रही हैं तो उनकी जगह भला नयी फिल्में कैसेले सकती हैं।
वहीदा जी का कहना है कि आज का युग बॉलीवुड का स्वर्ण युग है जिसमें कई अलग तरह की फिल्में बन रही हैं और कलाकारों को नये नये तरह के किरदार निभाने को मिल रहे हैं। वहीदा रहमान सोचती हैं कि काश वो आज के युग की हिरोइन होतीं।


Click it and Unblock the Notifications











