पीपली लाइव की शानदार ओपनिंग

पत्रकार से निर्देशक बनीं अनुषा रिजवी की शुरुआती फिल्म पीपली लाइव के निर्माण पर लगभग 10 करोड़ की लागत आई है। इसमें विपणन संबंधी लागत भी शामिल है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही अपना सैटेलाइट अधिकार बेच कर 10 करोड़ रुपये और संगीत अधिकार बेच कर चार करोड़ रुपये हासिल कर लिया है। आमिर के एक करीबी ने बताया, "पीपीली लाइव की शानदार शुरुआत हुई है। इसमें आश्चर्यजनक बात एकल पर्दे वाले सिनेमागृहों से मिली प्रतिक्रिया को लेकर है। इस फिल्म को 90 से 95 प्रतिशत एकल पर्दे वाले सिनेमागृहों में रिलीज किया गया है।"
पढ़े : पीपली लाइव की समीक्षा
सूत्र ने कहा, "फिल्म में कोई बड़ा अभिनेता नहीं है और फिल्म को ए-प्रमाण पत्र मिला है। ऐसे में फिल्म के औसत कारोबार करने की उम्मीद थी। लेकिन फिल्म ने छोटी फिल्मों की तुलना में तीन गुना अधिक कारोबार किया है।" फिल्म में नसीरुद्दीन शाह को छोड़ कर कोई बड़ा नाम शामिल नहीं है। तमाम कलाकार मध्य प्रदेश के भदवई गांव के जनजाति हैं, जबकि अन्य कलाकार दिवंगत रंगकर्मी हबीब तनवीर की नाट्य संस्था 'नया थिएटर' से हैं। नत्था की भूमिका निभाने वाले ओमकार दास मानिकपुरी भी उन्हीं में से एक हैं।
अन्य कलाकारों में मलाइका शेनॉय, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शालिनी वत्स, फारुक जफर, विशाल ओ.शर्मा, आमिर बशीर, सीताराम पांचाल और युगुल किशोर शामिल हैं। पीपली लाइव नान स्टार कास्ट हिंदी फिल्मों में सबसे व्यापक तौर पर रिलीज होने वाली फिल्म है। भारत में इसे 600 प्रतियां तथा ब्रिटेन को छोड़ कर विदेशों में 100 प्रतियां रिलीज की गईं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











