दिबाकर से ऊबी पायल ने सुधीर मिश्रा पर डाले डोरे, मामला थाना पहुंचा

पायल ने कहा था कि दिवाकर ने उनको फिल्म में काम देने का बहाने उनके सामने शर्ट उतारने को कहा था। लेकिन दिवाकर ने पूरा वाक्या झूठा बताया था जबकि अब वो ही पायल ..यह साली जिन्दगी.. के निर्देशक सुधीर मिश्रा को बनाया है। यहां आपको ये बता दें कि पायल कास्टिंग काउच मामले में सुधीर मिश्रा ने दिवाकर को सपोर्ट किया था।
सुधीर का कहना है कि पायल सुधीर को लगातार धमकी भरे फोन और मैसेज भेज रही हैं, जिससे तंग आकर सुधीर पुलिस की शरण में पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि पायल रोहतगी द्वारा उनको भेजे गए मैसेज काफी अश्लील हैं। ताज्जुब ये है कि पायल रोहतगी ने खुद ये बात स्वीकार ली है कि उन्होंने सुधीर को मैसेज भेजे है। जो मैसेज आज पढ़ रहे हैं वे मेरे मोबाइल में अभी भी सेव हैं और इससे मैं इनकार नहीं करती। क्या मैंने गलत किया है।
जिस तरह से सुधीर ने दिवाकर को सपोर्ट किया उससे मैं काफी परेशान हुई हूं। लेकिन पायल का कहना है कि उन्हें खुद जान से मारने की धमकी मिल रही है जिसके चलते वे काफी परेशान है। गौर करने वाली बात ये है कि पायल की हरकतों के बाद दिवाकर और सुधीर तो पुलिस के पास पहुंचे है लेकिन खुद पायल अपनी परेशानी को लेकर पुलिस के पास क्यों नहीं जाती है? इससे तो यही लगता है कि अभी भी कुछ ऐसा है जो लोगों के सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











