पायल रोहतगी ने दिवाकर पर लगाया कास्टिंग काउच का आरोप

मैडम पायल का कहना है कि दिवाकर ने उनके घर आ आकर उनसे उनकी शर्ट उतारने को कहा था। दरअसल खबर ये आ रही है कि दिवाकर के पास पायल का एक एसएमएस आया था जिसमें उन्होंने दिवाकर की फिल्म शंघाई में काम करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद दिवाकर और पायल का मिलना-जुलना ज्यादा हो गया।
पायल के मुताबिक दिवाकर और वो काफी निजी बातें भी आपस में शेयर करते थे। यहां तक की पायल ने अपने और राहुल के संबधों के बारे में दिवाकर को बताया था तो वहीं दिवाकर ने भी पायल से कहा था कि उनके और उनकी बीवी के बीच में कुछ सही नहीं चल रहा है। पायल दिवाकर को बहुत अच्छा दोस्त मानने लगी थी जिसके चलते पायल ने दिवाकर को अपने घर बुलाया था। जहां दिवाकर ने उनसे बातों-बातों में शर्ट उतारने की बात कह दी।
पायल का ये भी कहना है कि दिवाकर ने उनसे कहा कि अगर पायल उन्हें खुश कर देंगी तो उनका रोल फिल्म में पक्का हो जायेगा। जबकि दूसरी तरफ दिवाकर ने पायल के इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि ये सब पायल पब्लिसिटी के लिए कर रही है। कोई उन्हें पूछ तो नहीं रहा है, शायद इसी के चलते वो चर्चा में आ जाये।


Click it and Unblock the Notifications











