..................... प्रधानमंत्री के बाद पायल घोष ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र | Payal Ghosh writes to President Ramnath Kovind seeking justice in her case against Anurag Kashyap - Hindi Filmibeat

PM के बाद पायल घोष ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र-'यौन शोषण मामले में अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी हो'

निर्माता- निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है और मदद मांगी है। उन्होंने मुंबई पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इस मामले में राष्ट्रपति कोविंद से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। इससे पहले पायल ने राष्ट्रीय महिला आयोग से भी मदद मांगी थी।

बता दें, पायल ने अनुराग कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करने का आरोप लगाया है। लेकिन अनुराग ने पायल घोष द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है।

Payal Ghosh

इस मामले में अब पायल घोष ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। पत्र में लिखा है- "आरोपी ने मुझे फिल्म उद्योग में काम देने के बहाने अपने घर पर बुलाया और उसके बाद उसने मेरे साथ जघन्य अपराध किया। मैंने 22/09/2020 को शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक जांच में कोई प्रगति नहीं हुई है।"

आमिर खान की बेटी इरा खान ने किया खुलासा- 'मैं चार साल से डिप्रेशन में हूं', शेयर किया वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X