आमिर खान की बेटी इरा खान ने किया खुलासा- 'मैं चार साल से डिप्रेशन में हूं', शेयर किया वीडियो
डिप्रशेन यानि की अवसाद को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार अक्सर अपने अनुभव शेयर करते आए हैं। अब आमिर खान की बेटी इरा खान ने खुलासा किया है कि वो चार साल से क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रही हैं। यह जानकारी खुद इरा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के मौके पर उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए अपनी बात सबके सामने रखी।
इस वीडियो में इरा ने बताया है कि वो लंबे समय से डिप्रेशन का सामना कर रही हैं और वो इसका इलाज भी करवा रही हैं और खास बात ये है कि अब इरा अच्छा महसूस कर रही हैं।

वीडियो में इरा ने कहा, "मैं डिप्रेस्ड हूं। मैं चार साल से डिप्रेशन में हूं। मैं डॉक्टर के पास गई थी। मैं क्लिनिकली डिप्रेस्ड हूं। लेकिन अब मैं अच्छा महसूस कर रही हूं और पिछले एक साल से मेंटल हेल्थ को लेकर कुछ करना चाह रही थी। लेकिन समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं?"
इरा ने कहा, "मैंने तय किया कि आपको अपनी यात्रा पर ले जाती हूं और देखती हूं कि क्या होता है। उम्मीद है कि हम खुद को कुछ बेहतर जान पाएंगे। मेंटल हेल्थ को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। चलिए वहां से शुरू करते हैं, जहां से मैंने शुरुआत की थी? मैं किस बारे में डिप्रेस्ड हूं? मैं डिप्रेस्ड होने वाली कौन हूं? मेरे पास सबकुछ है, है न?"
View this post on InstagramA post shared by Ira Khan (@khan.ira) on
इस वीडियो को शेयर करते हुए इरा ने कहा, "बहुत कुछ चल रहा है? बहुत से लोग बहुत कुछ कह रहे हैं? चीजें वाकई कंफ्यूजिंग और तनावपूर्ण और आसान हैं और ठीक हैं, लेकिन ठीक नहीं हैं। जिंदगी सबके साथ है। यह सब कहने का कोई तरीका नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि मुझे कुछ मिल गया है, या कम से कम समझ में आया कि कैसे यह थोड़ा और अधिक समझ में आता है। मेंटल हेल्थ और मेंटल इल हेल्थ के बारे में। तो आइए इस यात्रा में मेरे साथ, मेरी अजीब, विचित्र, कभी कभी बच्चों जैसी आवाज। ईमानदारी से जैसा मैं कर सकती हूं। बातचीत शुरू करते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











