..................... महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से पायल घोष ने की मुलाकात | Payal Ghosh meets NCW head Rekha Sharma, calls Anurag Kashyap 'Vulture' - Hindi Filmibeat

पायल घोष ने महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से की मुलाकात, अनुराग कश्यप को कहा 'गिद्ध'

पायल घोष ने मंगलवार को अनुराग कश्यप के खिलाफ लगाए गए अपने आरोपों को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से मुलाकात की। मीटिंग के बाद उन्होंने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और लिखा कि, मैं राष्ट्रीय महिला आयोग का दिल से धन्यवाद देती हूं कि वे मेरे साथ खड़े हैं। बता दें, पायल ने अनुराग कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करने का आरोप लगाया है।

महिला आयोग की अध्यक्ष से मुलाकात के बाद पायल घोष ने लिखा- "मैं रेखा शर्मा मैडम और राष्ट्रीय महिला आयोग का दिल से धन्यवाद देती हूं कि वे मेरे साथ खड़े हैं। जब कुछ महिलाओं ने गिद्ध का पक्ष लेने का निर्णय लिया तो इस संगठन ने मेरा साथ दिया।"

Payal Ghosh

इससे पहले पायल ने सोमवार को महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को एक पत्र भेजकर अपने वकील और खुद के लिए वाइ-लेवल सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि एफआईआर दर्ज करवाने के बाद उनकी जिंदगी खतरे में है।

ड्रग केस- बॉम्बे हाईकोर्ट से रिया चक्रवर्ती को ज़मानत मिली, भाई शौविक की याचिका ख़ारिज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X