..................... रिया चक्रवर्ती को ज़मानत मिली, भाई शौविक की याचिका ख़ारिज | Bombay High Court grants bail to Rhea Chakraborty, Showik Chakraborty bail plea rejected - Hindi Filmibeat

ड्रग केस- बॉम्बे हाईकोर्ट से रिया चक्रवर्ती को ज़मानत मिली, भाई शौविक की याचिका ख़ारिज

रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट से बुधवार को ज़मानत मिल गई। हालांकि कोर्ट ने उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की ज़मानत याचिका खारिज कर दी है। रिया चक्रवर्ती करीब एक महीने तक जेल में बंद रही। अब रिया को जमानत के लिए एक लाख रुपये का बॉन्ड देना होगा। इसके अलावा उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है, वो बिना कोर्ट की इजाज़त के देश से बाहर नहीं जा पाएंगी।

Recommended Video

Rhea Chakraborty और उनके भाई Showik Chakraborty को अभी इतने दिनों रहना होगा जेल | FilmiBeat

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि ग्रेटर मुंबई से बाहर जाने के लिए रिया को इन्वेस्टीगेशन ऑफ़िसर को जानकारी देनी होगी। कोर्ट ने सुशांत सिंह के घर में काम करने वाले सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत की को भी जमानत दे दी है।

Rhea Chakraborty

सुशांत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले मंगलवार को एक विशेष अदालत ने नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मंगलवार को रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। लेकिन बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X