राजकुमार राव की गर्लफ्रैंड 'पत्रलेखा' भंसाली की अगली फिल्म में
फिल्म 'सिटी लाइट्स' से सूर्खियों में आई एक्ट्रेस पत्रलेखा ने अपनी दूसरी ही फिल्म में लंबी छलांग मारी है। आपको बता दें, पत्रलेखा संजय लीला भंसाली के बैनर तले अगली फिल्म में आने वाली हैं।
हंसल मेहता की फिल्म सिटीलाइट्स फेम एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि पहली फिल्म के बाद दूसरी फिल्म का चुनाव उनके लिए काफी मुश्किल काम हो रहा था। लेकिन आखिरकार उन्होंने संजय लीला भंसाली के बैनर में बनने वाली अगली फिल्म के लिए साइन कर दिया। हालांकि इस फिल्म का निर्देशन संजय नहीं, बल्कि कोई न्यूकमर करने वाला है। फिर भी पत्रलेखा के लिए यह काफी सुनहरा मौका साबित हो सकता है।
एक्ट्रेस खुद भी इस मौके को पाकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म मुंबई और बनारस में आधारित एक रोमांटिक ड्रामा होगा। बताया जा रहा है कि खुद संजय ने पत्रलेखा को इस रोल के लिए फाइनल किया है। उनके अनुसार पत्रलेखा इस किरदार के लिए परफेक्ट हैं।
वहीं खबरों की मानें तो इस फिल्म में पत्रलेखा के को-स्टार होगें शरमन जोशी। जो एक थियेटर डाइरेक्टर की भूमिका निभाएंगे। आपको बता दें, अपनी पहली फिल्म में पत्रलेखा अपने रियल लाइफ बॉयफ्रेंड राजकुमार राव के साथ नजर आईं थी।
इस फिल्म की शूटिंग 2015 फरवरी में शुरू हो जाएगी। बहरहाल, इस मौके के लिए आल दि बेस्ट पत्रलेखा।


Click it and Unblock the Notifications
