'रामलीला' की तारीफ ही मेरी असली कमाई: संजय लीला भंसाली
भंसाली की फिल्म रामलीला को बिग बी ने भी काफी पसंद किया है। अमिताभ बच्चन ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में इन युवा कलाकारों की प्रतिभा और दक्षता की प्रशंसा की है। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में काम कर चुके 71 वर्षीय बिग बी के लिए उनकी 'राम-लीला' देखना एक यादगार अनुभव है।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग 'एसआरबच्चन डॉट टंबलर डॉट कॉम' पर लिखा है, "दूसरों की उपलब्धियां स्वीकार करने में खास आनंद आता है। आज 'राम-लीला' के लिए मैंने ऐसा किया। यह फिल्म और इसके कलाकार और दल.. इन सभी ने फिल्म को मेरे लिए एक यादगार अनुभव बना दिया है।"
बिग बी ने कहा कि उन्होंने 24 घंटों में यह फिल्म तीन बार देखी और दोबारा देखने के लिए लालायित हैं। यही नहीं, उन्होंने फिल्म के कलाकारों को बधाई देने के लिए न केवल गुलदस्ते भेजे, अपितु कुछ से बात कर उनके अभिनय की प्रशंसा भी की।
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' ने पहले दिन करीब 15.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है। हालांकि जो कमाई हई है उसके मुताबिक और फिल्मों की तुलना में फिल्म ने कम कमाई की है लेकिन एक बात जो सबने कही है वो है फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का काम , जिन्होंने अपने सधे अभिनय और अदाओं से जता दिया कि वह केवल खूबसूरत ही नहीं बल्कि एक अच्छी अदाकारा भी है।
गौरतलब है कि गुजरात के गांव की पृष्ठभूमि पर बनी 'रामलीला' में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण,ऋचा चड्डा, गुलशन देवैह और सुप्रिया पाठक ने लीड रोल प्ले किया है, फिल्म के एक गाने में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही है, यह गाना भी काफी हिट हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications












