सलमान की फिल्म के लिए 'फिगर परफेक्ट' हुईं परिणीति

[बॉलीवुड समाचार] परिणीति चोपड़ा काफी समय से मोबाईल के स्नूज़ मोड पर चल रही हैं। उनके गुरू आदित्य चोपड़ा ने तो उन्हें ब्रेक लेने की सलाह ही दे डाली थी और उनके करियर ग्राफ को देखते हुए लग रहा था कि परिणीति चोपड़ा का फिल्मी करियर अब बस डन है। लेकिन यही सोचना बस गलती थी।

parineeti chopra

दरअसल, अपनी इस छुट्टी के दौरान परिणीति ने सारा फोकस अपने करियर पर लगाया या यूं कहें करियर के बिगड़े शेप पर लगाया। परिणीति इधर काफी ओवरवेट हो गई थीं और यही कारण था कि वो स्क्रीन पर बाकी एक्टर्स के साथ केमिस्ट्री नहीं बना पा रही थीं।

लेकिन अपने ब्रेक का परिणीति ने पूरा इस्तेमाल किया है और वो वापस परफेक्ट शेप में आ चुकी हैं। उनकी ये तस्वीर चीख चीख कर बता रही है कि परिणीति ने अपने ऊपर काफी मेहनत की है। सूत्रों की मानें तो परिणीति चोपड़ा ने सलमान खान प्रोडक्शन्स की अगली फिल्म साईन कर ली है और फिल्म में उनके साथ होंगे सैफ अली खान। और परिणीति इसीलिए अपने ऊपर पूरा ध्यान दे रही हैं।

खैर, अब परिणीति जब वापस फिट हो चुकी हैं तो हम उन्हें यही सलाह देंगे कि दावत-ए-इश्क करने की और पीकू ना करने की गलतियां दोबारा ना दोहराएं और अपने करियर पर पूरा ध्यान दें। वैसे भी उनके जैसी क्यूट और टैलेंटेड एक्ट्रेस को ये इंडस्ट्री इतनी जल्दी खोना नहीं चाहेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X