साइना नेहवाल की बायोपिक Saina होली के लिए बुक, 7 दिन के अंदर परिणीति चोपड़ा की 2 फिल्में होंगी रिलीज

द गर्ल ऑन द ट्रेन के बाद परिणीति चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारियों में लग चुकी हैं। वह अब बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी। मंगलवार की सुबह परिणीति चोपड़ा की फिल्म साइना का नया पोस्टर रिलीज हुआ और फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी की गई।

खुद साइना नेहवाल ने खुद के जीवन पर बन रही इस फिल्म के पोस्टर को शेयर किया, वहीं परिणीति ने भी इसकी झलक को शेयर किया। साइना नेहवाल बायोपिक मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तमाम अफवाहों को दरकिनार करते हुए कि फिल्ममेकर्स ने इस फिल्म को ओटीटी की बजाय थिएटर्स में रिलीज करने का फाइनल किया।

Saina

साइना फिल्म 26 मार्च 2021 को रिलीज हो रही है। फिल्म को होली फेस्टिवल के लिए बुक कर लिया गया है। बता दें इसी दिन राणा दुग्गाबाती की फिल्म हाथी मेरे साथी भी रिलीज हो रही है, यानी कि पर्दे पर ये दो फिल्में क्लैश होने वाली है।

बात करें परिणीति चोपड़ा की फिल्म के नए पोस्ट की तो, ये काफी खूबसूरत है। बैडमिंटन की शैटल को लेकर इस पोस्टर को एकदम बढ़िया तरह से संजोया गया है। वहीं एक डायलॉग भी लिखा गया है- मार दूंगी।

श्रद्धा कपूर को किया रिप्लेस

श्रद्धा कपूर को किया रिप्लेस

साइना नेहवाल की बायोपिक में श्रद्धा कपूर फाइनल हो चुकी थीं और उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। लेकिन कुछ कारणों के बाद श्रद्धा कपूर ने साइना फिल्म को छोड़ दिया था। जिसके बाद परिणीति चोपड़ा ने इस फिल्म के लिए हां कहा था।

1 हफ्ते में दो फिल्में रिलीज कर रही परिणीति चोपड़ा

1 हफ्ते में दो फिल्में रिलीज कर रही परिणीति चोपड़ा

खास बात ये है कि परिणीति चोपड़ा की मार्च में बैक टू बैक दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वह बड़े पर्दे पर एक सप्ताह के अंदर दो फिल्मों को रिलीज करने वाली हैं। दरअसल 19 मार्च को अर्जुन कपूर के साथ परिणीति चोपड़ा की संदीप और पिंकी फरार रिलीज हो रही है और इसके चंद दिन बाद ही 26 मार्च को साइना नेहवाल की ये बायोपिक पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं।

आइए आपको बताते हैं मार्च 2021 में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में

रूही

रूही

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म रूही 11 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली है जिसमें वरुण शर्मा भी लीड रोल में है। आजकल टीम प्रमोशन के चलते बिजी चल रही है।

टाइम टू डांस

टाइम टू डांस

रूही के अगले दिन यानी 12 मार्च को कैटरीना कैफ की बहन इजाबेल कैफ की फिल्म टाइम टू डांस रिलीज हो रही है जिसमं सूरज पंचोली नजर आएंगे।

मुंबई सागा

मुंबई सागा

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की धमाकेदार एक्शन बेस्ड फिल्म मुंबई सागा 19 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म का हाल में ही ट्रेलर रिलीज हुआ।

संदीप और पिंकी फरार

संदीप और पिंकी फरार

19 मार्च को ही जॉन अब्राहम की फिल्म मुंबई सागा से टक्कर लेने के लिए अर्जुन कपूर की फिल्म संदीप और पिंकी फरार रिलीज हो रही है। अब देखना ये है कि इन दोनों फिल्मों में से कौन सी फिल्म बाजी मारती है।

रणबीर कपूर की एनिमल की रिलीज डेट घोषित, कबीर सिंह फेम डायरेक्टर ने बुक किया दशहरा- जानें डिटेल

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X