..................... रणबीर कपूर की एनिमल की रिलीज डेट घोषित, कबीर सिंह फेम डायरेक्टर ने बुक किया दशहरा- जानें डिटेल | Ranbir Kapoor and Sandeep Reddy Vanga Animal release date on Dussehra 2022 - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर की एनिमल की रिलीज डेट घोषित, कबीर सिंह फेम डायरेक्टर ने बुक किया दशहरा- जानें डिटेल

रणबीर कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म एनिमल की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह फेम डायरेक्टर संदीप सिंह वांगा नई फिल्म एनिमल लेकर आ रही हैं। जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में होंगे। सोमवार को फिल्ममेकर्स ने एनिमल की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया।

एनिमल फिल्म दशहरा 2022 पर रिलीज होगी। सालभर पहले ही फिल्म के लिए दशहरा बुक कर लिया गया है।रणबीर कपूर और परिणीति चोपड़ा के अलावा एनिमल में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को भूषण कुमार और कृण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इसी साल एनिमल फिल्म की घोषणा हुई थी। जिसमें उन्होंने शेमशेरा एक्टर रणबीर कपूर को चुना। इस साल रणबीर कपूर की शमशेरा भी रिलीज होने वाली है, इसके अलावा वह ब्रह्मास्त्र को लेकर भी खासा चर्चा में हैं।

रणबीर कपूर का दिखेगा नया अवतार

रणबीर कपूर का दिखेगा नया अवतार

इस बार संदीप रेड्डी वांगा रणबीर कपूर को एकदम नए तरीके से स्क्रीन पर लेकर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर का इस फिल्म में डार्क और गंभीर किरदार होगा। अभी तक फैंस ने रणबीर कपूर को रोमांटिक अंदाज में ज्यादातर देखा है लेकिन इस बार वह एकदम डिफरेंट रोल में नजर आएंगे।

महेश बाबू को हुई थी ऑफर

महेश बाबू को हुई थी ऑफर

कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि एनिमल फिल्म पहले महेश बाबू को ऑफर हुई थी लेकिन डेट्स और कई विषयों को लेकर एक्टर के साथ बात नहीं बन पाई। साथ ही फिल्म काफी डार्क है जिसे लेकर महेश बाबू सहमत नहीं थे।

क्यों है एनिमल फिल्म से इतनी उम्मीदें

क्यों है एनिमल फिल्म से इतनी उम्मीदें

संदीप रेड्डी वांगा अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह फिल्म के बाद खासा चर्चा में आए। कबीर सिंह जिसकी कई लोगों ने आलोचना की लेकिन जब फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई तो तमाम रिकॉर्ड तोड़े। इसी फिल्म के बाद संदीप को बॉलीवुड जर्नी ने भी रफ्तार पकड़ी। ऐसी फिल्म देने वाले संदीप से एनिमल फिल्म को लेकर भी खासा उम्मीदें हैं।

परिणीति चोपड़ा और रणबीर की जोड़ी

परिणीति चोपड़ा और रणबीर की जोड़ी

फिल्म एनिमल की अगली खासियत ये भी है कि इस बार फैंस को एक फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म में परणीति के साथ रणबीर कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। देखना ये है कि दोनों कि जोड़ी को किस कद़र फैंस का प्यार मिलता है।

परिणीति ने लूटी वाहवाही

परिणीति ने लूटी वाहवाही

हाल में ही परिणीति चोपड़ा की फिल्म द गर्ल इन द ट्रेन रिलीज हुई है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में परिणीति ने लीड रोल निभाया, उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है और एक्टिंग के मामले में भी परिणीति ने अच्छा काम किया है।

रणबीर कपूर की दो फिल्में ये भी हैं

रणबीर कपूर की दो फिल्में ये भी हैं

इस साल यशराज फिल्म्स की फिल्म शेमशेरा भी रिलीज हो रही है। जिसमें रणबीर कपूर और वाणी कपूर नजर आएंगे। वहीं आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र भी आने वाली है। जिसकी कुछ दिन पहले ही शूटिंग खत्म हुई है।

बॉबी देओल

बॉबी देओल

एनीमल में बॉबी देओल भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। बॉबी देओल ने हाल में ही धमाकेदार कमबैक किया है। आश्रम जैसी वेब सीरीज करने के बाद बॉबी देओल की तारीफ बंद नहीं हो रही है। वह सीरीज के मामले में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।

अनिल कपूर

अनिल कपूर

अनिल कपूर एनीमल के अलावा जुग जुग जियो फिल्म में भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X