'परिणीति चोपड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने से किया था इंकार', निर्देशक का खुलासा
हाल ही में अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर यह बात शेयर की थी कि वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ क्यों नहीं काम करना चाहते थे। अनुराग ने एक चैट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा कि- 'सुशांत बहुत प्रॉब्लमैटिक आदमी है, मैं उसे तब से जानता हूं जब उसने शुरुआत की थी। और उसे पहली फिल्म काई पो छे में लिया था।'
अब एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने खुलासा किया कि किस तरह सुशांत ने दो फिल्मों के लिए हां बोलने बाद फिर बीच में ही फिल्म छोड़ दी थी। साथ ही उन्होंने बताया कि सुशांत के साथ वो हंसी तो फंसी करने वाले थे, लेकिन परिणीति चोपड़ा ने यह कहकर टाल दिया कि वो किसी टीवी एक्टर के साथ फिल्म नहीं करना चाहतीं।

इंटरव्यू में अनुराग ने बताया कि मैंने दो प्रोजेक्ट को लेकर सुशांत से बात की थी, लेकिन पहले हां बोलने के बाद उन्होंने किसी ना किसी वजह से वो फिल्में नहीं कीं। दूसरे प्रॉडक्शन हाउस की फिल्म मिलने के बाद सुशांत ने कभी उनसे संपर्क ही नहीं किया।
'लक्ष्मी बम' अक्षय कुमार से पहले, बॉलीवुड में ये दमदार एक्टर्स निभा चुके हैं ट्रांसजेंडर का किरदार


Click it and Unblock the Notifications











