'लक्ष्मी बम' अक्षय कुमार से पहले, बॉलीवुड में ये दमदार एक्टर्स निभा चुके हैं ट्रांसजेंडर का किरदार
अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'लक्ष्मी बम' में एक ट्रांसजेंडर का रोल निभा रहे हैं। टीजर में दिखाया गया है कि किस तरह फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार लक्ष्मण से लक्ष्मी में बदलता है। अक्षय के लुक को काफी सराहा जा रहा है। साथ ही इस बात की तारीफ हो रही है कि किसी सुपरस्टार ने ट्रांसजेंडर किरदार को निभाने के लिए हामी भरी।
साल 2019 में आई तमिल फिल्म 'Super Deluxe' में ट्रांसजेंडर का किरदार निभाने वाले अभिनेता विजय सेतुपति भी लंबे समय तक चर्चा में रहे थे। सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित रहें तो, अक्षय कुमार से पहले परेश रावल, आशुतोष राणा, सदाशिव अमरापुरकर जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने भी पर्दे पर ट्रांसजेंडर का रोल निभाया है और काफी तारीफ बटोरी है।

महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म सड़क में सदाशिव अमरापुरकर के निगेटिव किरदार को खासी तवज्जो दी गई थी। जिसका परिणाम यह हुआ कि अमरापुरकर को उस साल बेस्ट निगेटिव रोल के लिए फिल्मेफेयर के एवार्ड से नवाजा गया। इतना ही बल्कि इस रोल ने उन्हें करियर में नई ऊंचाई दी। अमरापुरकर के बाद कई प्रभावी एक्टरों ने इस किरदार को बड़े पर्दे पर उतारा।
'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' फिल्म रिव्यू: दो बेखौफ बहनों की कहानी में स्टार हैं भूमि और कोंकणा


Click it and Unblock the Notifications











