मिलिए परिणीति चोपड़ा से ब्रेक के बाद...
परिणीति चोपड़ा अब आराम करना चाहती हैं। जब से वो इंडस्ट्री में आईं हैं वो सिर्फ काम कर रही हैं। परिणीति ने डेब्यू किया था यशराज प्रोडक्शन्स की लेडीज़ वर्सेस रिकी बहल। इस फिल्म में वो रणवीर सिंह के अपोसिट कास्ट की गईं थीं। इसके पहले परिणीति यशराज हाउस के पीआर डिपार्टमेंट में काम करती थीं।
इसके बाद परिणीति को बड़ा ब्रेक मिला इशकज़ादे से और उनकी और अर्जुन कपूर की केमिस्ट्री को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इसके बाद शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, दावत - ए - इश्क में परिणीति की तारीफ तो खूब हुई पर ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। अब परिणीति रणवीर सिंह के साथ किल दिल के लिए सुर्खियों में छाई हुई हैं और इस फिल्म से उन्हें खासी उम्मीदें हैं।
किल दिल की रिलीज़ के बाद परिणीति बॉलीवुड से एक ब्रेक लेने वाली हैं। वो चाहती हैं कि वो दर्शकों का रिस्पॉन्स देखें और उसके बाद ही फिल्में साइन करें। इसलिए परिणीति ने दोस्तों के साथ एक हॉलीडे ट्रिप प्लैन कर ली है। वैसे भी परिणीति को एडवेंचर का काफी शौक है और छुट्टियों में वो समुद्र में तैरने वाली है। नहीं समझे?? अरे भाई अंडरवॉटर डाइविंग। खैर परिणीति की ये फर्स्ट इनिंग्स रणवीर के साथ शुरू होकर रणवीर पर खत्म हो गई है। अब मिलते हैं ब्रेक के बाद!


Click it and Unblock the Notifications
