रणवीर की लीला बनने के लिए दीपिका को किल कर सकती हैं परिणीति!
किल दिल के सितारे इस समय आसमान में हैं। फिल्म का प्रमोशन ज़बर्दस्त तौर पर चल रहा है। और कुछ न कुछ मसाला भी दर्शकों को मिल रहा है। अभी खबर थी कि दीपिका की जगह रणवीर परिणीति को टाइम दे रहे हैं और अब परिणीति ने यह कहकर बम फोड़ा है कि वो राम- लीला की लीला बनना चाहती थीं।
एक इंटरव्यू के दौरान इन सितारों से पूछा गया कि किस रोल के लिए ये किसी का भी खून कर सकते हैं। परिणीति ने झट जवाब दिया कि वो हमेशा से राम लीला की लीला बनना चाहती थीं और इस रोल के लिए वो दीपिका का खून भी कर देतीं।
वहीं रणबीर शाहिद कपूर को किल कर सकते हैं कमीने के रोल के लिए। उन्हें शाहिद का कमीना अवतार बेहद पसंद है और वो ऐसा रोल ज़रूर करना चाहेंगे। पर एक मिनट कमीने में तो प्रियंका चोपड़ा भी थीं न....परिणीति की बड़ी बहन। कुछ भी हो जाए पर रणवीर तो हैं आदत से मजबूर।


Click it and Unblock the Notifications
