Hawwww:परिणीति के लिए रणवीर कराने लगे हैं दीपिका को इंतज़ार!!!
रणवीर सिंह की लाइफ में दीपिका पादुकोण बहुत Important...अगर आपको ऐसा लगता है तो एक बार फिर सोच लीजिए। आपको कोई बेहद पसंद हो तो क्या आप उसको इंतज़ार करवाएंगे!
अब देखिए ना रणवीर आए दिन परिणीति के कसीदे पढ़ते दिख जाते हैं...कभी उन्हें परिणीति को किस करने का मन करता है कभी वो भरे स्टेज पर उन्हें किस करने लग जाते हैं। खबरी के मुताबिक रणवीर ने दीपिका के साथ उनकी अगली फिल्म बाजीराव मस्तानी साइन की है। इस फिल्म के लिए गंजे होकर रणवीर ने शूटिंग स्टार्ट कर दी थी लेकिन अब वो किल दिल के प्रमोशन में व्यस्त हैं और बाजीराव की शूटिंग पर फिलहाल लगा हुआ है ब्रेक।
खबरें ये भी आई हैं कि 'ex best friend' अनुष्का के साथ फिल्म दिल धड़कने दो की शूट निबटा चुके रणवीर शायद वापस कुछ सीन्स शूट करें। मतलब बाजीराव के शूट में और इंतज़ार। भई देख लीजिए लड़कियों को ज़्यादा इंतज़ार करना पसंद नहीं है। वैसे भी बॉलीवुड के सबसे हैंडसम कुंवारे सलमान के साथ दीपिका यशराज स्टाईल रोमांस करने को तैयार हैं। बाकी तो आप खुद भी समझदार है।


Click it and Unblock the Notifications












