LIVE IN से आउट हुईं परिणीति, ढूंढ रही हैं घर...

परिणीति चोपड़ा स्मार्ट हैं, बिंदास हैं, टैंलेंटेड हैं। लेकिन फिलहाल वो HOMELESS हैं। जिन्हें नहीं पता हो उन्हें बता दें कि सूत्र कहते हैं परिणीति चोपड़ा बैंड बाजा बारात के डायरेक्टर मनीष शर्मा के साथ अंधेरी के एक फ्लैट में लिव इन में रहती हैं। हालांकि दोनों इन खबरों को पुष्ट नहीं करने की कसम खा चुके हैं। पर लगता है कि अब इसकी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि परिणीति और मनीष का शुद्ध देसी रोमांस अब फुरर्रर्र हो गया है।

परिणीति ने अपने शुद्ध देसी रोमांस के किरदार को कुछ ज़्यादा ही सीरियसली ले लिया था और मनीष शर्मा के साथ उनके अंधेरी के फ्लैट में शिफ्ट हो गई थीं। लेकिन अब बिल्कुल ही शुद्ध देसी रोमांस स्टाईल में इस प्यार का दी एंड हो गया है और मनीष ने घर छोड़ दिया है। वहीं परिणीति भी अपने लिए कोई छोटा घर ढूंढ रही हैं।
पढ़िए:रणवीर की लीला बनने के लिए दीपिका को किल कर सकती हैं परिणीति!

पहले परिणीति यारी रोड पर रहती थीं। लेकिन अब वो बांद्रा और मलाड में घर ढूंढ रही हैं। हालांकि परिणीति ने इन सभी खबरों का खंडन किया है। दोनों ही हमेशा एक दूसरे के बारे में अच्छा ही बोलते नज़र आए हैं, हालांकि उन्होंने किसी भी संबंध को कभी भी मीडिया में हरी झंडी नहीं दी। खैर हमने तो जो खबरी से सुना आपको बता दिया बाकी तो जनता समझदार है....क्यों है ना!
जानिए क्या हुआ जब परिणीति ने बताई अपनी औकात!


More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X